बिलासपुर और सरगुजा समेत आसपास के इलाकों में फिर से पारा 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। इसका असर जनजीवन पर भी दिखने लगा है। ठंड से बचने के लिए लोगों को शाल व स्वेटर का सहारा लेना पड़ रहा है। आज भी शहर में कई ऐसे कार्यक्रम होने जा रहे हैं जो आपके दिन को खास बनाएंगे। इस खबर में जानिए, आज आपके शहर में कहां-कहां क्या आयोजन होने जा रहा है।
बिलासपुर
शिविर: स्व. नारायण प्रसाद तिवारी की जयंती पर निश्शुल्क एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर त्रिवेणी भवन परिसर में रखा गया है, सुबह नौ बजे से।
सुविधा: जोनल स्टेशन में टैक्सी बुकिंग सुविधा की शुरुआत होगी, सुबह 10 बजे से।
बैठक: जू के कर्मचारियों के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला होने वाली है, इसकी तैयारी को लेकर बैठक रखी गई है, सुबह 11 बजे से।
लाइसेंस शिविर: सड़क सुरक्षा माह के 13वें दिन बिल्हा थाना परिसर व पुलिस मैदान में लर्निंग लाइसेंस, वाहन बीमा और प्रदूषण जांच शिविर रखा गया है, सुबह 11 बजे से।
बैठक: एसबीटी कालेज में स्वाध्यायी छात्र-छात्राओं की सीट को लेकर विभाग प्रमुखों की बैठक होगी, जिसमें निर्णय होगा कि इस वर्ष कितने स्वाध्यायी छात्रों को प्रवेश देना है, दोपहर एक बजे से।
ज्ञापन: भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा, दोपहर एक बजे।
आगमन: पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सरगुजा से सड़क मार्ग से शहर आएंगे, शाम पांच बजे।
व्याख्यान: श्रीहनुमान महापाठ समिति की ओर से जीना इसी का नाम है पर आधारित विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन लखीराम अग्रवाल स्मृति सभागार में रखा गया है, शाम सात बजे से।
जांजगीर
भागवत कथा: जांजगीर के पुरानी बस्ती में श्रीमद् भागवत व ज्ञान यज्ञ का आयोजन बुधवार को सुबह 9.30 बजे से होगा। कथावाचक पं. रामविलास उपाध्याय होंगे। पहले दिन कलश यात्रा व देव स्थापना की जाएगी। आयोजन की तैयारी पूरी की जा चुकी है।
वितरण: मच्छरों से बचाव के लिए बम्हनीडीह ब्लाक के 36 गांवों में मच्छरदानी वितरण स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा रहा है। 4 फरवरी को बम्हनीडीह व लखुर्री में मच्छररोधी दवा युक्त मच्छरदानी वितरण किया जाएगा।
शोभायात्रा: जमड़ी में श्रीमद् भागवत कथा के लिए शोभायात्रा बाजे गाजे के साथ कश्यप निवास से निकाली जाएगी। कलश स्थापना के साथ कथा का शुभारंभ होगा। कथावाचक रामदास वैष्णव होंेगे।
ज्ञापन: सहायक प्राध्यापक भर्ती में धांधली का आरोप लगाते हुए भाजयुमो द्वारा बुधवार को दोपहर साढ़े 12 बजे कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा तथा 4 फरवरी को कहचरी चौक में सभा होगी और लोक सेवा आयोग का पुतला दहन किया जाएगा।
अंबिकापुर
आगमन: खाद्य मंत्री अमरजीत भगत दुर्ग ट्रेन से सुबह साढ़े छह बजे अंबिकापुर रेलवे स्टेशन आएंगे।
जनसंपर्क: पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव दोपहर 12 बजे उदयपुर के मोहनपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं लोगों से मुलाकात करेंगे।
सुनवाई- ग्राम व अनुभाग स्तर पर निरस्त वन अधिकार के दावा पत्रों की सुनवाई होगी।
अभियान: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात नियमों की जानकारी देने जागरूकता रथ विभिन्न ग्रामों में पहुंचेगी।
टीकाकरण: कोरोना संक्रमण से बचाने सरगुजा जिले के छह स्वास्थ्य केंद्रों मेें कोविशील्ड का टीका लगाया जाएगा।
विरोध: राज्य लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगा भाजयुमो द्वारा कलेक्टर सरगुजा को राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप जांच की मांग की जाएगी।
