रायपुर . इंडियन फार्मासिस्ट एसोसिएशन छत्तीसगढ़ राज्य ब्रांच के (IPA C G)के जिला इकाई रायपुर का गठन हुआ जिसमे ऐश्वर्य साहू जिला अध्यक्ष चुने गए है उल्लेखनीय है कि इंडियन फार्मासिस्ट एसोसिएशन भारत का सबसे बड़ा एवं प्रतिष्ठित फार्मासिस्ट संगठन है इसके पूरे भारतवर्ष में लगभग डेढ़ लाख से अधिक रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट सदस्य है एसोसिएशन Global work force Alliance (WHO ) का भी सदस्य है.

नवनिर्वाचित जिला अध्य्क्ष ऐश्वर्य साहू ने बताया कि एसोसिएशन भारत सरकार द्वारा पंजीकृत संगठन है इसका पंजीयन क्र.1378 एवं पंजीयन वर्ष 2011 है संगठन का पंजीकृत राष्ट्रीय कार्यालय नई दिल्ली में स्थित है उन्होंने बताया कि संगठन का नया विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा है.

जिनमे जिला अध्य्क्ष ऐश्वर्य साहू, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा,शिल्पा वैष्णव,अभिषेक शर्मा, जिला सचिव लछमण खेलवार, सह सचिव कोमल साहू, अभिषेक मिश्रा, ताम्रध्वज साहू ,अरविंद वर्मा,अविनाश तिवारी,कोषाध्यक्ष गुलाब साहू,कार्यकारिणी सदस्य टिनेंद्र साहू ,वेदप्रकाश परिहार,उसीकेशन दास, फमेश्वरी साहू,निशा वर्मा,उत्तम साहू,देव जायसवाल,राजेन्द्र साहू चुने गए है संगठन का मुख्य उद्देश्य देशभर में कार्यरत फार्मासिस्ट को एक मंच प्रदान करना तथा उनकी समस्याओं को सामने लाकर उसके निराकरण हेतु प्रयास करना।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *