महासमुंद। जिले में मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर 1 करोड़ से भी अधिक रुपये का गाँजा जब्त किया गया पड़ोसी प्रांत उड़ीसा से भारी मात्रा में अवैध गांजा परिवहन को क्रेक किया गया। सूचना पर थाना कोमाखान की पुलिस टीम द्वारा संभावित जगहों पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन की पता तलाश की जा रही थी।
आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि उड़ीसा के भवानीपटना से दिल्ली तक गांजा की आपूर्ति उनके द्वारा की जा रही थी आरोपियों के कब्जे से 8 क्विंटल 10 किलो गांजा जप्त किया गया है, जिसकी बाजार में मूल्य एक करोड़ बासठ लाख रूपये बताई गई है।
जानकारी के अनुसार उड़ीसा की ओर से आ रही एक ट्रक जिसका नंबर राजस्थान पासिंग बताया गया है को फारेस्ट नाका टेमरी के पास रोका गया वाहन में 2 व्यक्ति सवार थे जिनसे पूछताछ करने पर खाली कैरेट के बीच 26 बोरियों में 165 पैकेट खाकी रंग की झिल्ली में अवैध मादक पदार्थ गांजा लिपटा हुआ अवैध परिवहन करते पाया गया ट्रक में गांजा परिवहन कर रहे दोनों व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उसमें खालीद पिता इस्माइल और जाकिर हुसैन पिता शौकत अली दोनों अलवर राजस्थान के रहवासी बताये।
