उत्तर बस्तर कांकेर, 07 अगस्त 2023

जिले के करप में संचालित आवासीय जवाहर नवोदय विद्यालय की चयन परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त निर्धारित की गई है। परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु आवेदन 17 जून से ऑनलाइन हो रहा है, जिसे पालक गण स्वयं अथवा सीएससी की सहायता से भरवा सकते हैं। विदित हो कि कांकेर जिले का एकमात्र नवोदय विद्यालय जो शिक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित पूर्णतः निःशुल्क आवासीय विद्यालय करप में स्थित है। यहां प्रतिवर्ष चयन परीक्षा के माध्यम से कक्षा छठवीं हेतु 80 विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। जवाहर नवोदय विद्यालय कांकेर सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त है। नवोदय विद्यालय की विशेषता ग्रामीण प्रतिभावान छात्रों को अवसर देना, त्रिभाषा सूत्र का   पालन करना और माइग्रेशन नीति के तहत अहिन्दी भाषी राज्य से छात्रों का आदान प्रदान करना है। परीक्षा में आवेदन

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *