राजनांदगांव । एन.आर.सी.ए. क्लब के तत्वाधान में एक दिवसीय शतरंज स्पर्धा खेल दिवस के उपलक्ष्य में 29 अगस्त शाम 4 बजे आनलाईन अंतराष्ट्रीय शतरंज स्पर्धा आयोजित की जा रही है । जिसमें 20 देशों के लगभग 1500 शतरंज खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है । यह स्पर्धा नि:शुल्क व 7 चक्रो में स्वीस लींग अंतराष्ट्रीय शतरंज नियमों के तहत आयोजित की जाएगी जिसमें वीडियों ऐप तकनीक का उपयोग किया जाएगा । इच्छुुक खिलाड़ी संपर्क कर सकते है ।

इस शतरंज स्पर्धा में 11 वर्षीय स्नेहा हलदर सीनियर आयु वर्ग में कर बेहतर परिणाम लाने का प्रयास करेगी । उक्त सूचना टुर्नामेंट आयोजन समिति के अध्यक्ष भोगीरथ हलदर व जिला शतरंज के प्रभारी रामप्रसाद पाल द्वारा संयुक्त रूप से दी गई ।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *