राजनांदगांव. आज राजनांदगांव ने एन.एस.यू.आई. जिला अध्यक्ष विप्लव शर्मा के आदेशानुसार एन.एस.यू.आई जिला उपाध्यक्ष राजा यादव के नेतृत्व में दिग्विजय महाविद्यालय की प्राचार्य को महाविद्याालय में हो रही गुंडगर्दी  करने वाले के उपर कार्यवाही की मांग कर मांग पत्र सौंपा ।

         एन.एस.यू.आई. जिला उपाध्यक्ष राजा यादव ने कहा कि महाविद्यालय छात्रों के लिए एक शिक्षा का मंदिर है जहांं पे एबीवीपी छात्र संगठन के द्वारा महाविद्यालय  परिसर में गुंडागर्दी की जा रही है हम सभी को ज्ञात है कि कोरोना महामारी राजनंादगांव में अपने पैर पसार रहेी है जिसके कारण जनता अनेको समस्याएं से जूझ रही है इस समय दिग्विजय महाविद्यालय में परीक्षा एवं एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है इसके बावजूद एबीवीपी छात्र संगठन अपनी गुंडागर्दी कर रहे है जिसकी हम निंदा करते है और विरोध करते है हमे जानकारी मिली है कि एबीवीपी की गुंडागर्दी इस प्रकार है महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्रोफ सरों

 को महाविद्यालय के अन्दर जाने से रोकना एवं परीक्षा देने वाले छात्रों को रोकना, एडमिशन लेने वाले छात्रों को भ्रमित करना आदि है। जिसके लिए दिग्विजय महाविद्यालय की प्राचार्य से मांग करते है कि उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाये।

जिला सहसचिव प्रदीप पांडे एवं जिला दिग्विजय महाविद्यालय अध्यक्ष हंशराज मेश्राम ने बताया कि एबीवीपी संगठन के कारण महाविद्यालय की छवि धूमिल हो रही है और महाविद्यालय परिसर में अशांति का माहौल बना हुआ है हम आपसे निवेदन करते है कि इनके उपर तत्काल कार्यवाही की जाये अन्यथा एन.एस.यू.आई उग्र आन्दोलन करेगी।

इस कार्यक्रम मुख्य रूप से एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष  राजा यादव, प्रदीप पांडे, कुशल रजक, हंशराज मेश्राम, मोईन खान, गरीमा पाल, खूशबू, एन.एस.यू.आई  के आदि छात्रनेता उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *