ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में मानसिक रूप से अस्थिर एक व्यक्ति ने अपने 18 महीने के बच्चे की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार ब्रह्माणी तरंग पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पड़ने वाला गर्जन गांव का 45 वर्षीय बुधेश्वर सिंह ने गूरुवार की दोपहर दो बजे इस घटना को अंजाम दिया था। 

उन्होंने कहा, ‘बुधेश्वर गुस्से में अपने घर पहुंचा।उसने पहले अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला किया, पत्नी अपनी जान बजाकर किसी तरह भागने में कामयाब रही। इसके बाद उसने अपने बेटे पर कुल्हाड़ी से वार किया।’ इस घटना के बद गांववालों ने आरोपी की जमकर पिटाई की, जिसके बाद उसे राउरकेला सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। बच्चे के शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *