वन विभाग की कार्यवाही लगातार जारी

कवर्धा, 17 जून 2023

वन मंडलाधिकारी चूड़ामणि सिंह के निर्देशन में वन विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम सहित वनों की सुरक्षा के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आज वनमण्डल कवर्धा के सहसपुर लोहारा परिक्षेत्र के ग्राम धवला में अवैध रूप से सागौन प्रजाति के 06 नग चौखट 0.102 घ.मी. ले जाते हुए पाए जाने पर उक्त लकड़ी एवं वाहन (मोटर सायकल) जप्त किया गया।  वनमंडलाधिकारी चूड़ामणि सिंह ने बताया कि वन परिक्षेत्र अधिकारी सहसपुर लोहारा के द्वारा टीम बनाकर परिक्षेत्र में 16 जून को विशेष रात्रि गश्त किया गया। गश्ती के दौरान ग्राम धवला में मोटर सायकल क्रमांक सीजी 09 जेसी 8625 से अवैध रूप से सागौन प्रजाति के 06 नग चौखट 0.102 घ.मी. ले जाते हुए पाये जाने पर टीम के द्वारा भारतीय वनाधिनियम 1927 की धारा 52 के अनुसार वन अपराध प्रकरण क्र. 17184/22, 16.06.2023 दर्ज कर आरोपी विष्णु व. समूल,, उम्र 38 वर्ष ग्राम बोटेसूर, तहसील स.लोहारा एवं जगेलाल पिता चैनू ग्राम भादूटोला से उक्त लकड़ी एवं वाहन जप्त कर सुपुर्द में लिया गया। रात्रि गश्त टीम में अमित कुमार धु्रव, उपवनक्षेत्रपाल, ओंकार चंद्रवंशी, वनरक्षक तथा शिवकुमार साहू, वनरक्षक की विशेष भूमिका रही।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *