कांकेर जिले से होकर गुजरे वाले NH-30 पर माकड़ी के पास बना पुल जर्जर हो गया। पुल के एक हिस्सा धस गया है। ऐसे में आने वाले समय में नेशनल हाइवे पर आना-जाना संभव होगा, जिससे मार्ग में बदलाव किया गया।नेशनल हाइवे 30 पर आगामी समय में आवागमन प्रभावित हो गया है। एनएच-30 पर माकड़ी के पास नंदमारा पुल की दयनीय स्तिथि को देखते हुए भारी वाहनों को रोक दिया गया है। पुल का एक हिस्सा धस गया है, जिसके चलते एनएच-30 का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है.
कांकेर एडिशनल एसपी अविनाश ठाकुर ने बताया कि दिल्ली औए कांकेर नेशनल हाइवे विभाग की संयुक्त टीम ने पुल जर्जर होने की सूचना दी है। इसके चलते जगदलपुर से आने वाली भारी मालवाहक गाड़ी को केशकाल विश्रापुरी होते धमतरी रायपुर मार्ग परिवर्तित किया गया है। वहीं, रायपुर से आने वाली मालवाहक गाड़ी को माकड़ी देवरी होते कांकेर बायपास मार्ग से परिवर्तित किया गया है। सावारी गाड़ियों को बाईपास मार्ग की तरफ परिवर्तित की गई हैं, देवरी माकड़ी होते हुए चलेंगी.
एनएच के एसडीओ राकेश नेताम ने बताया कि नेशनल हाइवे प्राधिकरण दिल्ली से दो सदस्यीय जांच टीम ने पुल के छोर के स्तिथि को खतरनाक बताते हुए इसे फिलहाल बंद करने को कहा है। एक हिस्से में डामर की ऊपरी परत बिछाई जा रही है, ताकि पानी अंदर न घुसे। नदी में पानी कम होने के बाद पोल लगाकर रपटा बनाया जायेगा और आवागमन की वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।
पुल का एक हिस्सा धस गया है, जिसकी मरम्मत करना संभव नहीं है. इस स्थिति में पुल तोड़ कर नया बनाना होगा. अगर ऐसा हुआ तो सालों तक आवगमन प्रभावित होगा। दुविधा की बात ये है कि इस पुल के ठीक पास से बाईपास का पुल बनना था, लेकिन इसकी नींव भी अब तक नहीं रखी जा सकी है। ऐसे में यदि इस पुल को बंद कर दिया गया तो एनएच-30 में रायपुर से जगदलपुर मार्ग बुरी तरह प्रभावित हो रहा है.
