26 अगस्त 2020

रबी मौसम वर्ष 2019-20 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत राज्य के एक लाख 25 हजार 388 कृषकों को अब तक 518 करोड़ 20 लाख 74 हजार रूपए की दावा राशि का भुगतान किया जा चुका है। रबी फसलों की बीमा का सर्वाधिक लाभ राज्य के बेमेतरा जिले के किसानों को मिला है। बेमेतरा जिले के 39 हजार 740 कृषकों को 215 करोड़ 19 लाख 35 हजार रूपए की दावा राशि प्रदाय की गई है। राजनांदगांव जिला रबी फसल बीमा दावा के मामले में प्रदेश में दूसरे नम्बर पर है। राजनांदगांव जिले में रबी फसलों के बीमा के तहत 37 हजार 485 किसानों को 162 करोड़ 93 लाख एक हजार रूपए की दावा राशि का भुगतान हुआ है।
    कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत वर्ष 2019-20 में रबी फसलों की क्षति के एवज में बलरामपुर जिले के 537 कृषकों को 30 लाख 58 हजार रूपए की दावा राशि का भुगतान किया गया है। इसी तरह जांजगीर-चांपा जिले के 60 कृषकों को एक लाख 67 हजार रूपए, जशपुर जिले के 24 कृषकों को 30 हजार रूपए, कवर्धा जिले के 28 हजार 166 हजार कृषकों को 78 करोड़ 59 लाख 89 हजार रूपए एवं मुंगेली जिले के 3503 कृषकों को 5 करोड़ 9 लाख 98 हजार रूपए का दावा भुगतान किया गया है। रबी फसलों के बीमा के तहत बालोद जिले के 2095 किसानों को 5 करोड़ 13 लाख 20 हजार रूपए, बलौदाबाजार के 137 किसानों को 22 लाख 69 हजार रूपए, बस्तर के 73 कृषकों को 3 लाख 59 हजार रूपए, बिलासपुर जिले के 849 किसानों को 34 लाख 72 हजार रूपए, दंतेवाड़ा जिले के 32 कृषकों 83 हजार रूपए, धमतरी जिले के 202 किसानों को 52 लाख 24 हजार रूपए, दुर्ग जिले के 11 हजार 105 किसानों को 49 करोड़ 4 लाख 61 हजार रूपए, गरियाबंद के 15 किसानों को एक लाख 15 हजार रूपए, कोण्डागांव के 12 किसानों को एक लाख 2 हजार रूपए, कोरबा के 30 किसानों को 8 हजार रूपए, कोरिया जिले के 224 किसानों को 16 लाख 4 हजार रूपए, रायगढ़ जिले के चार किसानों को 43 हजार रूपए, रायपुर के 101 किसानों को 17 लाख 9 हजार रूपए, सुकमा जिले के 10 किसानों को 16 हजार रूपए, सूरजपुर जिले के 178 किसानों को 7 लाख 4 हजार रूपए, सरगुजा के 599 किसानों को 29 लाख 82 हजार रूपए तथा कांकेर जिले के सात किसानों को 15 हजार रूपए की दावा राशि का भुगतान किया जा चुका है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *