कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेवरा बस्ती में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घर पर युवक की फांसी के फंदे पर लटकती हुई लाश देखे जाने के बाद बस्ती में सनसनी फैल गई। मृतक संतोष श्रीवास्तव (25) एक साल पहले ही लव मैरिज की थी। घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

संतोष ने सरिता नाम की युवती से प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह करने के बाद दोनों गेवरा बस्ती में परिवार से अलग रहने लगे थे। बताया जा रहा है कि दोनों काफी खुश ले। लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि संतोष को यह कदम उठाना पड़ा। 

मृतक की पत्नी सरिता ने बताया कि वो घर पर ही थी और घर के कामकाज में व्यस्त थी। जब वह कमरे के अंदर गई तो संतोष फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। उसने फांसी के फंदे को काटकर संतोष को नीचे उतारा तो उसकी सांसे चल रही थी। जब उसे लेकर वह हरदी बाजार से शासकीय अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने उसकी हालत को देखते हुए निजी अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई।

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार जनार्दन ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *