राजनांदगांव। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अम्बेडकर) के राष्ट्रीय सचिव डा. गोजुपाल ने कहा कि पूरे विश्व में कोरोना वायरस की महामारी चल रही है। यह महामारी का मुख्य कारण विश्व शक्ति कुबेरपतियों को उनकी शक्ति का अहसास कराना है। डा. गोजुपाल ने कहा कि कोरोना महामारी के खत्म करने के लिए शांति के लिए हर प्रदेश में शांति यज्ञ अति आवश्यक है, दिया जलाना, थाली बजाना, लाइटें बंद करना यह समस्या का समाधान नहीं है। भारत में अगर पहले कदम उठाया जाता तो यह नौबत नहीं आती। माता के उग्ररूप को भारत के नेताओं ने नजर अंदाज कर दिया था, इसी का परिणाम है छत्तीसगढ़ प्रदेश के कमल छाप अधिकारियों ने मौन स्वीकृति से प्रदेश में चारों तरफ अलग-अलग तरीके से जनता के जेब में डाका डाला जा रहा है।प्रदेश के प्राइवेट अस्पताल एक गिरोह बनाकर छत्तीसगढ़ की जनता को कोरोना का भय दिखाकर दिन दोगुनी रात चौगुनी लूट रहे हैं। गरीब जनता अपने जमीन बेचकर पैसे से इलाज करा रहे हैं। 10 हजार से 25 हजार रुपए प्रतिदिन इलाज का खर्चा वसूल रहे हैं। प्रदेश के प्रायः हॉस्पिटल छग के बाहर के पूंजीपतियों के हाथों में चला गया है।

प्रदेश का स्वास्थ्य मंत्रालय मौन साधे हुए है, इसमें भी कई बड़े भ्रष्टाचार हो रहा है। रायपुर के सभी बड़े होटल हॉस्पिटल वालों ने किराये में ले लिया है, जिसकी जानकारी सभी को है, जितने भी हॉस्पिटल है, उसमें 70 प्रतिशत कर्मचारी छग के बाहर के हैं। प्रदेश के डॉक्टर लाखों की मोबाइल और कार रखते हैं, जिसका खर्चा वहन करने के लिए डॉक्टर छग की जनता को लूटते हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं अधिकारी द्वारा इस पर अनदेखा किया जा रहा है। कोरोना का भय दिखाकर सब हॉस्पिटल जनता को लूटना बंद करे, नहीं तो छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता इनके हॉस्पिटलों में ताला लगाएगी और डॉक्टरों को कार में नहीं सायकल में घूमना पड़ेगा, वह दिन दूर नहीं। प्रद्रेश के स्वास्थ्यमंत्री टीएस सिंहदेव एवं प्रदेश के 11 लोकसभा सांसद अपने बिल से बाहर निकले और मेरे साथ दौरा कर प्रदेश के कोरोना की महामारी को देखे एवं आम जनता को राहत दिलाये।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *