समिति में रखी हुई खाद

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बड़ा खाद घोटाला का उजागर हुआ है। जिसके बाद खाद वितरण में गड़बड़ी करने पर गोदाम प्रभारी को निलंबित कर दिया गया। कलेक्टर ने खाद गोदाम प्रभारी के खिलाफ FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। जिला विपणन अधिकारी की जांच में गड़बड़ी का मामला सामने आया था।

दरअसल, अंबिकापुर खाद गोदाम का भौतिक सत्यापन कराया गया। सत्यापन में डीएपी में 115 मीट्रिक टन, एनपीके 161 टन और यूरिया 186 टन गोदाम से गायब मिला। जिसके बाद लापरवाही बरतने के मामले में खाद गोदाम प्रभारी अर्पण तिर्की को निलंबित कर दिया गया। बता दे कि, सेवा सहकारी समितियों को खाद का वितरण विपणन संघ (मार्कफेड) के गोदामों से किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *