खैरागढ़। चिरायु योजना (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) के तहत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पिपलाकछार में चिरायु दल द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान रागिनी पटेल पिता हरिकांत पटेल में जन्मजात बधिरता की समस्या पाई गई। इसके बाद चिरायु दल खैरागढ़ के द्वारा बच्चे को सीआरसी सेंटर राजनांदगांव ले जाया गया, जहां से उन्हें ब्रेन स्टेम इवोक्ड रिस्पांस ऑडियोमेट्री (बीईआरए) परीक्षण के लिए डीईआईसी दुर्ग रेफर किया गया। यहां रिपोर्ट प्रदान की गई। टेस्ट की रिपोर्ट से उनका जिला अस्पताल राजनांदगांव से बच्चे का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाया गया, जरूरी दस्तावेज को सीआरसी सेंटर राजनांदगांव में जमा करने पर हियरिंग एड (श्रवण यंत्र) प्रदान किया गया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *