गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला समाने आया है। यहां कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के बाने गांव के टोला जलारे में पिंटू साहनी (32) की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को छिपाने के लिए ताल के किनारे फेंका गया था। शुक्रवार सुबह जानकारी होने पर पहुंची पुलिस को शव को कब्जे में लेने के मशक्कत करनी पड़ी।

स्थानीय लोगों के साथ परिजनों ने हत्यारे के तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को उठाने नहीं दिया। बाद में एक महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, पिंटू के पिता हरेराम की तहरीर पर पुलिस ने संतकबीरनगर जिले के मेहदावल निवासी नरसिंह उर्फ चुन्नी यादव पर हत्या और साक्ष्य छिपाने की धारा में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पिंटू पर दुष्कर्म का केस दर्ज था और पुलिस ने गुंडा की कार्रवाई भी की थी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *