बस्तर। बस्तर में मानसून ने प्रवेश ले लिया है। सुरक्षा के लिहाज से बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित कोटमसर गुफा को 4 महीनों के लिए बंद कर दिया गया है। यह गुफा पर्यटकों के लिए अब सीधे अक्टूबर में खुलेगी। ब्ब्थ् आरसी दुग्गा ने इसकी जानकारी दी है।

दरअसलए कोटमसर गुफा की सैर करने के लिए केवल देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटक आते हैं। सालभर में 5 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने कोटमसर गुफा की सैर की है। इनमें 150 से ज्यादा विदेशी पर्यटक भी हैं। जिन्हें कांगेर घाटी कि खुबसूरत वादियां बेहद पसंद आई।

दरअसलए बारिश के दिनों में कोटमसर गुफा के अंदर पानी भर जाता है। साथ ही चट्टानों में फिसलन होती है। इसलिए हादसे का खतरा भी ज्यादा होता है।वहीं कोई हादसा न हो जाए इसलिए मानसून में कोटमसर गुफा को पर्यटकों के लिए बंद रखा जाता है। ब्ब्थ् आरसी दुग्गा ने कहा कि मानसून के बाद अक्टूबर में गुफा फिर से पर्यटकों के लिए खुल जाएगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *