राजनांदगाव। संस्कारधानी तीरंदाजी संघ राजनांदगांव द्वारा हॉकी स्टेडियम में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदस्य छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल व युवा नेता निखिल द्विवेदी थे। तीरंदाजी खिलाड़ियों ने युवा नेता निखिल द्विवेदी का स्वागत सम्मान किया । युवा नेता निखिल द्विवेदी को खिलाड़ियों ने अपनी समस्या को अवगत कराया, उनकी समस्याओं को सुना और उनका निदान के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी से निदान करने का आश्वासन, विश्वास दिलाया। युवा नेता निखिल द्विवेदी ने तीरंदाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और उन्होंने कहा कि राजनांदगाव की पहचान हमारी खेल जगत में भी है। सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की बहुत बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।
