महापौर हेमा देशमुख के नेतृत्व में जोरदार आतिशबाजी एवं बैंडबाजे के साथ हुआ भव्य स्वागत

महापौर निवास आगमन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम जी की आरती कर हेमा सुदेश देशमुख ने किया स्वागत अभिनंदन

राजनांदगांव- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का आज संक्षिप्त प्रवास पर राजनांदगांव आगमन हुआ प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सर्वप्रथम शहर के प्रथम नागरिक एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख के निवास पर पहुंचे, जहां पर महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख के द्वारा माननीय श्री मोहन मरकाम को पुष्पगुच्छ भेंटकर व आरती उतारकर स्वागत- अभिनंदन किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं महापौर श्रीमती हेमा देशमुख के बीच गहन राजनीतिक चर्चा भी हुई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी ने महापौर के निज निवास स्थल पर स्वल्पाहार और चाय का भी आनंद लिया। महापौर निवास पर डोंगरगढ़ विधायक भनेश्वर बघेल, दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तुलसी साहू, राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष पदम कोठारी , शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, राजगामी सम्पदा अध्यक्ष विवेक वासनिक, अपलसंख्यक आयोग सदस्य हाफिज खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोहन मरकाम जी एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के गगनचुंबी नारे लगाकर आतिशबाजी एवं बैंडबाजे से स्वागत और अभिनंदन किया

कार्यक्रम के दौरान सभी महापौर परिषद के सदस्य एवं पार्षद सतीश मशीह, चम्पू गुप्ता, गणेश पवार, राजा तिवारी, मधुकर बंजारे, सुनीता फडणवीस, भागचंद साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी श्रीकिशन खंडेलवाल, पूर्व महापौर नरेश डाकलिया, हिंदू राव पवार, शारदा तिवारी, मिथलेश शर्मा, चित्रलेखा वर्मा,राइस अहमद शकील,पार्षद अमीन हुड्डा, दुलारी साहू ,शरद पटेल, अरविंद वर्मा, महेश साहू, पूर्णिमा नागदेवे, सिद्धारत डोंगरे, केवल साहू, संजय रजक, पार्षद प्रतिनिधि सचिन टुर्राहटे, अवधेश प्रजापति, इशाक खान, मोहोम्मद इब्राहिम, बृजेश श्यामकर, वीरू चौहान, रूपेश दुबे, पंकज बांधव, विकाश अग्रवाल, मेहुल मारू,बसंत बहकर, खैरुन निशा, कुसुम दुबे,महिला कांग्रेस अध्यक्ष रोशनी सिन्हा, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष प्रतिभा बंजारे, NSUI जिला अध्यक्ष विप्लव शर्मा, NSUI विधानसभा अध्यक्ष विवेक बहादुर, सेवादल अध्यक्ष बबलू कसार, युवा सेवादल अध्यक्ष सुनील पिल्ले जी, एल्डरमेन एजाजुल रहमान, मामराज अग्रवाल, झम्मन देवांगन, नारायण यादव, हेमू सोनी, राजा गुप्ता आदि युवा कांग्रेस, ग्रामीण कांग्रेस, महिला कांग्रेस, शहर कांग्रेस,NSUI एवं सेवदल के साथ साथ आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *