रायपुर– सिंचाई विभाग के रिटायर्ड मुख्य अभियंता रामानंद दिव्य पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 .45 करोड़ की संपत्ति को कुर्क कर लिया है।  इसमें खेती की जमीन के साथ-साथ आवासीय भूखंड भी हैं। यह संपत्ति रायपुर के अलावा जांजगीर-चांपा बिलासपुर और कोरबा में है। रिटायर्ड मुख्य अभियंता के बैंक खातों में मिले 55 लाख 95 हजार रुपए भी कुर्की की जद में आए हैं।

ED ने यह कार्रवाई मनी लांड्रिंग कानून के तहत की है। एंटी करप्शन ब्यूरो की तरफ से दर्ज FIR को आधार बनाते हुए ED ने मामले की जांच की थी। FIR में अफसर और उसके परिजनों की 5 करोड़ 45 लाख 46 हजार 381 रुपए की अनुपातहीन संपत्ति का खुलासा किया गया था। जांच में पता चला कि जल संसाधन विभाग के इस अफसर ने ज्यादातर संपत्ति अपनी पत्नी के नाम से खरीदी थी। यही नहीं, मनी लॉन्ड्रिंग के विभिन्न तरीकों के जरिए हासिल रकम से अफसर ने अपने नाम से भी प्रापर्टी खरीदी थी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *