राज्य के नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव में हार की भाजपा समीक्षा करेगी। यह समीक्षा भाजपा के राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिवप्रकाश करेंगे। इससे पहले भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन शुक्रवार को रायपुर पहुंचने वाले थे, लेकिन उनका कार्यक्रम रद हो गया। शिवप्रकाश भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और सांसदों-विधायकों की बैठक लेंगी। साथ ही हार के कारणों को लेकर नगरीय निकाय के प्रभारियों से संवाद करेंगे।

आगामी कार्ययोजना पर होगी चर्चा

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि बैठक में चुनाव की समीक्षा और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा होगी। भाजपा ने आनलाइन डोनेशन कैंपेन शुरू किया है, इसकी अब तक की प्रगति पर चर्चा होगी। बता दें कि प्रदेश के चार नगर निगम सहित 15 निकायों में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा था। बैकंुठपुर और शिवपुर चरचा में भाजपा अपना अध्यक्ष बनवाने में सफल हुई। लेकिन चार में से एक भी नगर निगम में भाजपा अपना महापौर नहीं बनवा पाई।

पिछले दिनों कवर्धा मामले को लेकर भाजपा सांसद संतोष पांडेय और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह को पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा प्रदेशभर में आंदोलन की रणनीति बनाएगी। भाजपा के आला नेताओं ने बताया कि धान खरीदी की तारीख को लेकर भी विरोध-प्रदर्शन के मुद्दे पर चर्चा होगी। युवा मोर्चा की नियुक्ति और आगामी चुनाव की रणनीति पर भी मंथन होगा। विधानसभा के बजट सत्र को लेकर भाजपा विधायकों की अलग से बैठक होगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *