रायपुर छत्तीसगढ़ में मौसम पूरी तरह से शुष्क होने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। दिन के साथ-साथ रात का तापमान सामान्य से ज्यादा पहुंच गया है। इससे गर्मी महसूस होने लगी है। सोमवार को दिन का तापमान रायपुर सहित ज्यादातर जिलों में 33 डिग्री के पार पहुंच गया है। करीब 105 दिन पहले 5 नवंबर को दिन का तापमान 33 डिग्री के आस-पास रिकार्ड हुआ था। उसके बाद से दिन के तापमान में कमी होती रही। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब दिन के साथ रात के तापमान में निरंतर बढ़ोतरी होगी। प्रदेशभर में नमी युक्त हवाओं का प्रभाव कम हो गया है। इस वजह से दिन के ​​तापमान में बढ़ोतरी हो गई है। राज्य लगभग सभी हिस्से में दिन का तापमान सामान्य से 5-6 डिग्री तक ज्यादा रिकार्ड किया गया है। आने वाले दिन में जिस तरह मौसम शुष्क रहने का अनुमान लगाया जा रहा है उससे तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। राजधानी रायपुर में फरवरी में दिन का अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री तक पहुंचने का ट्रेंड है। पिछले 10 साल में केवल एक बार 2016 में तापमान 37 डिग्री के पार पहुंचा है। इस साल हालांकि फरवरी के महीने में राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *