दिनांक 22 व 23 जून मनाया जायेगा।*
राजनांदगांव। 22 जून 2023
हॉकी इंडिया नई दिल्ली के मार्गदर्शन में ’’छत्तीसगढ हॉकी’’ द्वारा ओलांपिक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया इस अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा जिसका आज उद्धाघाटन वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी श्री भुषण सॉव उपाध्यक्ष जिला हॉकी संघ, के मुख्यआतिथ्य, श्री फिरोंज अंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ एवं जिला हॉकी संघ की अध्यक्षता, तथा श्री छोटे लाल रामटेके, श्री अनिल यादव, श्री भगवत यादव, श्री आशोक नागंवशी श्री चंदन भरतद्वज के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ जिसमें 22 जून को ओलंपिक व भारतीय हॉकी के इतिहास के बारे निबंध व चित्रकला एवं प्रदर्शन मैच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ जूनियर बालिका टीम विरूद्ध खेलो इंडिया सेंटर बालक के मध्य मैच खेला गया दोनो ही टीम रोमांचक प्रदर्शन मैच खेला गया जिसमें खेलो इंडिया सेंटर के बालक टीम ने अपने शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए मैच 2-1 जीत ली। उक्त आयोजन में श्री सॉव ने भारतीय हॉकी के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सन् 1960 में स्व.श्री एयरमेन आर. वेस्टियन,जी जैसे सकसियत हमारे राजनांदगांव जिले से ओलंपिक खेलने वाले पहले खिलाडी थे। उन्होने कहा कि सभी खिलाडी अनुशासन का पालन करते हुए खेल को प्रथमिकता देते हुए खेल को खेले जिससे आने वाले समय में वह अपने नगर व प्रदेश का नाम रोशन कर सके। कार्यक्रम अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने ओलम्पिक इतिहास की जानकारी से खिलाड़ियों को अवगत कराया और आज के दिन की महत्ता बताई, श्री अंसारी ने कहा कि राष्ट्रीय खेल हॉकी ने भारत को ओलंपिक में गौरव दिलाया, ये हम सब के लिए गौरव की बात है,
ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को फिजिकल फिटनेस व बालक/बालिकाओ का प्रदर्शन मैच का आयोजन किया जायेगा। यह कार्यक्रम राज्य स्तर पर आयोजित किया जा रहा है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से कोच अनुराज श्रीवास्तव, सह- सचिव प्रिंस भाटिया, किशोर धीवर, शब्बीर हैदरी,साई कोच अमित माथुर,अनीस रजा,विजय कुमार,शकिल अहमद (खेलो इंडिया कोच) राजेश निर्मलकर, आशिष सिन्हा, दुर्गेश कुमार , टोहर यादव, निलेश राजपुत, मनीष सोनी, सुन्दर लाल, पिताम्बर, आनन्द, सुखदेव निर्मलकर कृष्णा यादव आदि उपस्थित थे।
