जगदलपुर में शहर से 20 किमी दूर घाटलोहगा मोड़ के पास आज सुबह एक तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क पार कर रही स्कूली छात्रा को बचाने के चक्कर में पेड़ में जा टकराई, इस हादसे में युवा व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई।  घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के परिजनों को सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए बस्तर पुलिस ने बताया कि  शहर के एक युवा व्यवसायी दिशांत त्रिपाठी का नेशनल हाईवे 30 में घाट लोहंगा के टोल प्लाजा के पास एक्सीडेंट हो गया। इस घटना में युवक की मौत हो गई, आसपास के लोगों ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब व्यापारी अपनी कार में सवार होकर बस्तर की ओर जा रहे थे उसी समय सड़क पार कर रही एक बच्ची को बचाने के चक्कर में दिशांत त्रिपाठी की कार पेड़ से जा टकराई। 


पुलिस के मुताबिक युवक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बोधघाट का रहने वाला था और हाल ही में उसे दो जुड़वा बच्चे भी हुए थे।  बताया जा रहा है कि किसी काम से वह बस्तर जा रहा था और इसी दौरान घाट लोहंगा के पास यह सड़क हादसा हुआ, इधर युवक के मौत के बाद पूरे परिवार वालों में मातम छाया हुआ है, बताया जा रहा है कि दो साल पहले ही दिशांत त्रिपाठी की शादी हुई थी। 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *