इंदौर के समीप महू के जंगल में एक जंगली जानवर ने एक वृद्ध को अपना शिकार बनाया हैै। उसका शव जंगल में पड़ा मिला। शव का आधा हिस्सा गायब है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के शिकार बाघ करते है। बाघ ने ही वृद्ध को मारा। वन विभाग के अफसर मौके पर पहुंचे है। उन्हें वृद्ध के शव के आसपास पग मार्क मिले है। अफसरों का कहना है कि तेदुंए या बाघ ने हमला किया है।

मलेंडी में रहने वाला 60 वर्षीय व्यकि्त सुंदरलाल शनिवार को जंगल में पशु चराने गया था। वह साथ में महुआ भी बीनता था। जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। ग्रामीण हाथों में डंडा लेकर मलेंडी गांव जंगल में उसे खोजने पहुंचे।

सुबह ग्रामीणों ने उसका शव देखा। शव के पेट के नीचे का हिस्सा गायब था और पास में जंगली जानवर के पैरों के निशान भी थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग के अफसरों को दी। इसके बाद टीम ने मौके पर जाकर पगमार्क देखे और उसकी तस्वीरें ली।

पगमार्क और शिकार के तरीके को देेखकर अफसरों ने कहा कि तेेंदुए या बाघ ने वृद्ध पर हमला किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जंंगली जानवर के हमले से हुई मौत के कारण वृद्ध के परिवारवालों को सरकार की तरफ से मुआवजा भी मिलेगा। 

बेरछा में बच्चों के साथ तेेंदुआ घूम रहा

महू के बेरछा में दो बच्चों के साथ तेंदुए के होने का पता अफसरों को चला है। वन विभाग के अमले ने गांव पहुंच कर हाका लगाकर तेंदुए को भगाया, ताकि वह ग्रामीणों पर हमला न कर सके। इसके अलावा महू के केेंट एरिया में बाघ दो बार नजर आ चुका है। महू में लगातार जंगली जानवर आ रहे है। इससे पहले भी बाघ ग्रामीणों पर हमला कर चुका है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *