बीजापुर जिले के तुमनार प्राथमिक शाला में पढ़ाने वाले शिक्षक अचानक से शनिवार को अपने घर के बरामदे में बिहोश हो गए जिन्हें बेहतर उपचार के लिए बीजापुर अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें मेकाज रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही शिक्षक ने दम तोड़ दिया। जिसकी जानकारी लगते ही परिजनों में मातम छा गया। 


घटना के बारे में जानकारी देते हुए मेकाज चौकी स्टाफ ने बताया कि बीजापुर जिले के राऊत पारा निवासी आकाश पागे 14 अक्तूबर की सुबह अपने स्कूल तुमनार प्राथमिक शाला गए थे जहां से लौटने के बाद खाना खाने के बाद अपने शासकीय क्वार्टर में टहल रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी से बात भी किए कि अचानक से चक्कर खाकर गिर पड़े। पड़ोसियों ने उन्हें निजी वाहन की मदद से बीजापुर अस्पताल ले गए जहां स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें मेकाज रेफर कर दिया गया। 

15 अक्तूबर की सुबह अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई, आकाश की मौत की खबर लगते ही परिवार में मातम छा गया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के बाद   बाद परिजनों को सौप दिया गया है। अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *