स्टील व होटल कारोबारी पर रेप का आरोप लगा है। महिला ने आरोप लगाया है कि कारोबारी ने उसे होटल में बुलाया और फिर उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर कारोबारी पर धारा 294, 323, 376, 376 (2)(एन), 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। इधर पुलिस में मामला दर्ज होते ही आरोपी मौके से फरार हो गया है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में पीड़िता पर समझौता का दबाव कई स्तरों पर बनाया गया था। लेकिन पीड़िता जब एफआईआर पर अड़ी रही तो फिर एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में कारोबारी फरार बताया जा रहा है। पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस ने बताया कि एक शादीशुदा महिला ने कारोबारी पर शारीरिक शोषण और मारपीट करने की शिकायत बोधघाट थाने में दर्ज करवाई थी।

इधर महिला ने आरोप लगाया है कि बहाने से उसे होटल में बुलाया और फिर उसके साथ जबरदस्ती की। पुलिस का कहना है कि इस मामले में महिला की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध किया है, जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जायेगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *