क्राइम

जशपुर : प्लास्टिक की बोरियों के अंदर टुकड़ों में मिली युवक की लाश

जिले के छुरी जलप्रपात के पास दो प्लास्टिक की बोरियों में एक युवक की सड़ी-गली लाश टुकड़ों में मिली है। पुलिस ने शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि लाश लगभग एक महीने पहले गुम युवक की हो सकती है। मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम झारगांव बरटोली का रहने वाला रामचंद्र नगेशिया पिछले एक महीने से लापता है। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट सन्ना थाना क्षेत्र के सोनक्यारी चौकी में एक महीने पहले दर्ज कराई गई थी। इधर शनिवार शाम छुरी जलप्रपात में सड़ी-गली हालत में दो बोरों में बंद टुकड़ों में एक युवक की लाश मिली है। कुछ ग्रामीण वॉटरफॉल के पास घूमने गए थे, तो उन्हें किसी चीज तेज बदबू आई, जिसके बाद उन्होंने वहां पड़ी 2 बोरियों को खींचा।

इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोरियों को खुलवाया, तो उसमें युवक की लाश के टुकड़े मिले। लाश पूरी तरह से सड़ चुकी है, इसलिए उसकी पहचान करनी मुश्किल हो रही है। हालांकि पुलिस ने अनुमान लगाया है कि ये लाश एक महीने पहले लापता हुए रामचंद्र नगेशिया की हो सकती है। इसकी पुष्टि के लिए शवों के टुकड़ों की फॉरेंसिक जांच की जाएगी।

जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को अंबिकापुर से बुलाया गया है, साथ ही रामचंद्र के परिजनों को भी सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। अब लाश के डीएनए और अन्य टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि लाश रामचंद्र की है या फिर नहीं।

एसडीओपी  शेर बहादुर सिंह ने बताया कि लाश कई टुकड़ों में मिली है। उसके हाथ-पैर समेत शरीर के अन्य अंग काटे गए हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा लग रहा है कि युवक की हत्या के बाद उसके अंगों को काटकर प्लास्टिक की बोरियों में भरा गया और फिर यहां लाकर फेंक दिया गया। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक टीम की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी। आरोपियों की तलाश के लिए शव का शिनाख्त होना भी जरूरी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…

6 hours ago
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

रायपुर  बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…

6 hours ago
रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…

6 hours ago
भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…

6 hours ago
भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…

6 hours ago
“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

भोपाल  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…

6 hours ago