सोनीपत के अग्रसेन चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मारने के साथ ही स्कूटी सवार दो दोस्तों को भी चपेट में ले लिया। हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई और उनका दोस्त घायल हो गया। वहीं कार सवार महिलाएं भी चोटिल हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

मुरथल की तरफ से आ रहे दोनों दोस्त, एक की गई जान तो दूसरे को लगी गुम चोट
देव नगर निवासी रवि कुमार ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त कोट मोहल्ला निवासी दीपक हसीजा के साथ निजी काम से मुरथल की तरफ जाने के बाद वहां से वापस सोनीपत आ रहे थे। जब वह अग्रसेन चौक से पहले पहुंचे थे कि इसी दौरान एक ट्रक चालक तेज रफ्तार में आया। उसने एक कार को टक्कर मारने के बाद उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे वह सडक़ के पास गिर गए और उनका दोस्त दीपक हसीजा सडक़ पर जा गिरे।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उन्हें भी चोट आई थी। साथ ही कार सवार दो महिलाएं भी चोटिल हो गई। ट्रक चालक की पहचान रवीश मिश्रा के रूप में हुई। रवि ने बताया कि उन्हें व उनके दोस्त दीपक को नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर दीपक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची सेक्टर-27 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले में रवि के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *