सूचना देने पर मिलेगा विशेष इनाम
डोंगरगढ़। शंकर नगर छावनी मिलाई (जिला दुर्ग) निवासी 62 वर्षीय श्रीमती लक्ष्मी बाई साहू 26 अप्रैल 2025 से लापता हैं। परिजनों के अनुसार वे डोंगरगढ़ से खैरोगढ़ के बीच कहीं गुम हो गई हैं, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। महिला की लंबाई लगभग 5 फीट है, रंग गेहुआ और भाषा हिन्दी व छत्तीसगढ़ी है।
परिवार ने हर संभव प्रयास कर लिया है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला। गुमशुदगी की सूचना थाना में दर्ज कराई गई है। परिजन लक्ष्मी बाई को खोजने के लिए लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं और उनकी तलाश में जुटे हुए हैं।
यदि किसी को भी इस महिला के संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो नीचे दिए गए नंबरों पर तुरंत संपर्क करें। जानकारी देने वाले को विशेष इनाम दिया जाएगा।
संपर्क सूत्र:
रितेश साहू: 9165161044
एन साहू: 7089110310
थाना गंडई: 9479192119
