डोंगरगढ़ | छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी ने राज्य सरकार से किसानों के हित में जल्द से जल्द राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी और अंतिम किस्त का भुगतान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक किसानों को उनका हक नहीं दिया है, जिससे किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। दीपावली से पहले किसानों को बकाया राशि का भुगतान होने से वे अपने परिवार के साथ त्योहार को अच्छे से मना सकेंगे। यदि सरकार समय पर भुगतान नहीं करती तो किसानों को त्योहार में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। सरकार पर किसानों का लगभग 1600 करोड़ रुपए बकाया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *