सामुदायिक भवन निर्माण हेतु दिए 6 लाख रू

डोंगरगाव | विधायक दलेश्वर ग्राम टोलागांव ओडार मे दिवान भेड़ी परिक्षेत्र के कर्मा जयंती समारोह मे बतौर मुख्य अतिथी सम्मलित हुए, इस अवसर पर उन्होने कहा जीवन मे हर व्यक्ति को अच्छा करने का अवसर मिलता है उस मिले अवसर का सदुपयोग कर स्वयं को साबित किया जा सकता है। उन्होने समाज के मांग पर,सामाजिक भवन निर्माण हेतु 6 लाख रू दिए जाने की घोषणा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष हेमंत साहू ने की, विशिष्ट अतिथी जयश्री साहू,  पूर्व जिला महामंत्री व तहसील के संरक्षक अमरनाथ साहू , जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव व जागृति यदु, जनपद सदस्य खुमान नेताम, सरपंच सुनीता भुवाल पटेल थे।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम अध्यक्ष हेमंत साहू ने तहसील साहू संघ डोंगरगांव द्वारा किए जा रहे शिक्षा व रचनात्मक गतिविधियो की जानकारी दी। संरक्षक अमरनाथ साहू ने सामाजिक  नियमावली मे समय के साथ हुए बदलाव की जानकारी दी। सभा को जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव ने संबोधित करते हुए साहू समाज को एक आदर्श समाज बताया उन्होने कहा कि साहू समाज के कई अच्छे पहल है जिन्हे कई अन्य समाज भी प्रशंसा करते है। 

इसके पूर्व परिक्षेत्र के अध्यक्ष राधेश्याम साहू, सचिव महेश साहू, ग्राम अध्यक्ष तोरण साहू, सचिव गंभीर साहू के अगुवाई मे विशाल कलश यात्रा बाजे गाजे के साथ गांव की गलियो को भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पंहुचे।  जहां  अतिथियो की उपस्थति मे सामूहिक पूजा आरती की गई तथा महाप्रसादी का वितरण किया गया। 

कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र साहू व सचिव महेश साहू ने किया।  कार्यक्रम मे मूलचंद साहू, सी एल हिरवानी, पूनाराम सिन्हा, नेक राम सिन्हा राधेश्याम साहू, महेश साहू, धर्मेंद्र साहू, मनोज साहू, तोरण साहू, गंभीर साहू, नेमदास साहू, सावित्रीबाई साहू, सीता साहू, सुनीता साहू, चित्ररेखा साहू, कोमल साहू, चुम्मन साहू, देवंत साहू, लीला साहू, बिरबल साहू, लखन साहू, बुधराम साहू, अर्जुन साहू,आदि प्रमुखजन उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *