रायपुर। छत्तीसगढ़ के पीसीसी चीफ दीपक बैज रविवार को राजीव भवन में NSUI की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक ले रहे थे। इसी बीच उनका मोबाईल गायब हो गया। श्री बैज का मोबाईल गायब होते ही हड़कंप मच गया और राजीव भवन में खोजबीन शुरू हो गई। खबर लिखे जाने तक उनका मोबाईल उन्हें मोबाईल मिला है और खोजबीन जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, पीसीसी चीफ दीपक बैज आज रविवार को एनएसयूआई की बैठक ले रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें उनके मोबाइल गायब होने की खबर मिली। जिसके बाद देखते ही देखते पूरे भवन में हलचल मच गई और राजीव भवन के भीतर माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो गया। फ़िलहाल भवन के भीतर खोजबीन जारी है।
पीसीसी चीफ का का मोबाइल आखिर चोरी हुआ है या कही रखकर भूल गए हैं, इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इतना जरूर है कि मोबाइल गायब होने से यह मामला राजनैतिक गलियारे में चर्चा का विषय बन गया है।

