आगरा के बाह क्षेत्र के चांगोली गांव में डेढ़ साल के मासूम की जान इस तरह चली जाएगी, किसी ने सोचा भी नहीं था। बच्चा घर में खेल रहा था, उसी दौरान दीवार के एक सुराग से निकले सांप ने उसे काट लिया। घर के सदस्य कुछ भी नहीं समझ पाए। बच्चा बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिवार के लोग उसे तत्काल ही उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी परिजन बच्चे के जीवत होने की उम्मीद में सपेरों से ढाक बजवा रहे हैं। बाह के चांगोली गांव में घर में खेल रहे डेढ़ साल के बच्चे को सांप ने डस लिया। बाह सीएचसी पर मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन उसके जीवित होने की उम्मीद में ढाक बजवा रहे हैं। बताया गया है कि मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे पूरन सिंह बेटा घर में कूलर के पास खेल रहा था। दीवार के सुराख से निकले सांप ने उसे डस लिया। इसके साथ ही बच्चा जोर से चीखा और अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *