कोतवाली पुलिस की नशे के खिलाफ कार्यवाही जारी है। गिरफ्तार युवक के कब्जे से 73 नग पुड़िया 27.570 ग्राम जब्त की गई है। गांजा भी तस्कर भी पकड़ा गया है.  यह कार्रवाई ऊतई पुलिस ने की है।

पैदल पेट्रोलिंग वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग के निर्देशन एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अभिषेक झा एवम शहर के राजपत्रित अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारियों के द्वारा अपनें अपने थाना क्षेत्र के दुर्गा पंडाल का निरीक्षण कर समितियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, थाना प्रभारी के द्वारा लगातार पैदल पेट्रोलियम के माध्यम से समस्त दुर्गा पंडाल में समिति के सदस्यों को पंडाल में सीसीटीवी लगाने, सुचारु पार्किंग व्यवस्था पर चर्चा कर समझाइश दी गई।

दुर्ग, भिलाई नगर,छावनी अनुविभाग के बाजार, सराफा मार्केट आदि जगहों पर स्थित दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण कर आयोजकों से बातचीत कर समस्याओं से अवगत हुए। पंडालों का निरीक्षण के दौरान आयोजकों को निर्देश दिए कि आवागमन बाधित न होने पाए।मूर्ति विसर्जन तथा सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दुर्गा पूजा व दशहरा के मद्देनजर सांप्रदायिक भावना भड़काने वाले असामाजिक तत्वों की सूचना तुरंत नजदीकी थाना में देने की बात कही गई।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *