जैन इंडस्ट्रीज फैक्ट्री के अंदर बने सर्वेंट क्वार्टर में 35 वर्षीय एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मामले की जानकारी मिलते ही मोहन नगर पुलिस वहां पहुंचकर पंचनाम बनाकर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहन नगर थाना के थानेदार विनय यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि दुर्ग के वार्ड 17 शांति नगर क्षेत्र स्थित फैक्ट्री के अंदर एक युवक ने फांसी लगा ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि युवक फंदे पर झूल रहा था। उसने पानी की बाल्टी के ऊपर एक पत्थर रखा उसमें चढ़ा और टीन शेड की राड के सहारे फंदा बनाकर उसमें झूल गया। पुलिस ने रस्सी काटकर युवक को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दुर्ग वार्ड 17 के पार्षद देव नरायण चंद्राकर ने बताया कि संतोष मानपुर मोहला में कुमला गांव का निवासी था। घर में उसकी पत्नी दो बच्चियां और मां हैं। वो कमाने खाने के लिए दुर्ग आया था। फैक्ट्री में काम करने वाले अन्य मजदूरों ने बताया कि उन्होंने संतोष को शुक्रवार सुबह 5-6 बजे तक क्वार्टर के पास बैठे देखा था। उसके बाद वो अपने कमरे गया और फांसी में झूल गया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *