जिले में सक्रिय बाहरी चोर गिरोह पॉश कॉलोनियों को निशाना बना रहा है। आरोपी लगातार बड़ी-बड़ी चोरियों को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस उन्हें पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। शुक्रवार को ज्वैलर्स के घर लाखों की चोरी के बाद पद्मनाभपुर में रिटायर्ड टीचर के घर में लाखों की चोरी हुई है।

पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने बताया कि सरस्वती कुंज ग्राम धनोरा निवासी जसवंत गंर्धव सेवानिवृत्त शिक्षक है। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 24 नवंबर को उनकी नातिन यानि उनके बेटे जितेन्द्र गंधर्व की बेटी का जन्मदिन था। वो लोग घर में ताला लगाकर पार्टी में शामिल होने के लिए जैन भवन सेक्टर-6 गए थे। शाम 5 बजे घर से निकले और देर रात 2 बजे वापस आए। परिवार ने देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा है। अंदर पूरा सामान बिखरा हुआ था। एक आलमारी का दरवाजा और उसके अंदर का लॉकर टूटा था। सामान का मिलान करने पर आलमारी में रखे सोने की अंगूठी दो जोड़ी, सोने की चेन एक नग, नाक का फुल्ली 10 नग, ईयर रिंग एक जोड़ी।

चांदी की पायल 10 जोड़ी, चांदी का कड़ा 2 जोड़ी, चांदी की बिछिया 10 जोड़ी, लैपटाप एचपी कंपनी का एक, एक कैमरा, एसबीआई शाखा मरोदा बैंक लॉकर की चाबी और 50 हजार रुपए नगद चोरी हो गया था। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *