कलेक्टोरेट के प्रतीक्षा कक्ष में लोग ले सकेंगे ईवीएम और वीवीपैट की जानकारी

धमतरी, 14 जुलाई 2023

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतुराज रघुवंशी ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित प्रतीक्षा कक्ष में ईवीएम प्रदर्शन केन्द्र का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर कलेक्टर रघुवंशी ने उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों से कहा कि ईवीएम और वीवीपैट के बारे में अधिक से अधिक लोगों को बताएं और मतदान के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कलेक्टोरेट पहुंचने वाले आमलोगों का आह्वान करते हुए कहा कि वे प्रतीक्षा कक्ष में बने ईवीएम प्रदर्शन केन्द्र से ईवीएम, वीवीपैट और मतदान संबंधी जानकारी लेकर इसका लाभ उठाएं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ रोक्तिमा यादव, अपर कलेक्टर चन्द्रकांत कौशिक, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषिकेश तिवारी तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *