धमतरी, 28 जून 2023

जिले में चालू मानसून के दौरान एक जून से अब तक 209.9 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गयी है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार धमतरी जिले में आज 46.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। भखारा तहसील में आज सबसे अधिक 69.9 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा नगरी तहसील में 20.2 मिलीमीटर दर्ज की गयी है। इसी प्रकार धमतरी तहसील में 58.1, कुरूद तहसील में 56.9, मगरलोड तहसील में 43.2, कुकरेल तहसील में 36 और बेलरगांव तहसील में आज 40 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *