धमतरी 28 जून 2023

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आगामी 30 जून को दोपहर 12 बजे चिन्हांकित पात्र हितग्राहियों को सीधे उनके बैंक खाते में ऑनलाईन के माध्यम से किश्त की राशि हस्तांतरित की जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल हितग्राहियों से दूरभाष के माध्यम से संवाद भी करेंगे। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति मे कलेक्टोरेट में धमतरी जिले के हितग्राही मुख्यमंत्री से सीधा संवाद करेंगे। कलेक्टर रघुवंशी ने उक्त कार्यक्रम में हितग्राहियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ किश्त का भुगतान मुख्यमंत्री के जारी करने के तुरंत बाद सुनिश्चित करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। साथ ही संबंधित जनपद पंचायत के अधिकारियों को अधिक से अधिक हितग्राहियों को कार्यक्रम में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *