उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना मलपुरा क्षेत्र में 15 अगस्त की सुबह एक युवती का लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी उम्र करीब 25 साल की प्रतीत हो रही है। मांग में सिंदूर और गले से खून बह रहा था। लोगों ने जब ऐसे हाल में लाश को देखा तो कांप गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अभी मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है।  थाना मलपुरा क्षेत्र के नहर दक्षिणी बाईपास पर गांव सिरौली के नजदीक 25 वर्षीय युवती का शव मिला। राहगीर जब वहां से गुजर रहे थे, तो उनकी नजर लाश पर पड़ी।  राहगीरों की सूचना पर थाना मलपुरा पुलिस के साथ एसीपी अछनेरा भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

गले से बह रहा था खून 

पुलिस के अनुसार प्रथम दृश्य मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। लाश के पास एक दुपट्टा और चप्पल भी मिली है। उसके गले से खून बह रहा है। महिला शादीशुदा प्रतीत हो रही है। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।  महिला की शिनाख्त के लिए पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी ली, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान होने के बाद भी आगे की जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।  

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *