नारायणपुर, 14 जुलाई 2023

शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से ’’एक पौधा तुहंर द्वार’’ योजना का शुभारंभ 25 जून 2023 से किया गया है। वनमण्डल नारायणपुर से विभिन्न प्रजातियों के पौधे वाहन के द्वारा घर-घर पंहुचाकर मांग के अनुरूप प्रदाय किया जा रहा है। इसी तारतम्य में 13 जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबती रजनू नेताम को भी उनके आवास पर कटहल, आम, आंवला, पपीता पौधा प्रदाय किया गया है। पौधे के प्रदाय हेतु वनमण्डल कार्यालय द्वारा बी.एफ.ओ. की ड्यूटी निर्धारित की गई है। योजना का व्यापक का प्रचार-प्रसार कर मांग के अनुसार तत्काल पौधा प्रदाय करने हेतु मोबाईल नंबर भी जारी किया गया है। किसी भी हितग्राही को पौधों की आवश्यकता हो तो वे मोबाईल नंबर (+91-9770094683, +91-8305488689) पर संपर्क कर आवश्यकता अनुसार पौधा प्राप्त कर सकते हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *