बलरामपुर जिले के सामरी स्थित हनुमातपारा में सोमवार को नाला पार करने के दौरान पानी में बह जाने से एक महिला की मौत हो गई थी। जिसका शव आज मंगलवार को नाले के किनारे मिला। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे शव को बरामद कर पीएम हेतु अस्पताल भिजवाया। मिली जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के सामरी पाठ क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेतपानी के खम्हियापारा निवासी पुसवा नगेशिया पति बिफना नगेशिया उम्र 55 वर्ष अपने पति के साथ हनुमातपारा क्षेत्र के जंगल में मकान बनाकर पशुपालन का काम करती थी। वह प्रतिदिन नाला पार कर रिहायशी इलाके में पहुंचकर दूध दही बेचकर अपना जीवन निर्वाह करती थी। 

इस बीच सोमवार की सुबह पुसवा घर से हनुमातपारा की तरफ मठ्ठा बेचने निकली थी। लेकिन देर रात तक वापस घर नहीं आई। वही सोमवार से क्षेत्र में लगातार तेज बारिश हो रही थी। इस बीच उसी शाम को बोड़ालाता नाले में उसके शव को बहते हुए कुछ ग्रामीणों ने देखा। यह घटना गांव में चर्चा का विषय बना रहा। इसी बीच मंगलवार की सुबह उसका शव नाले के किनारे मिला। जब ग्रामीण शव के पास पहुंचे तो उसकी पहचान पुसवा नगेशिया के रूप में हुई।घटनास्थल तक पहुंचने में पुलिस को करनी पड़ी कड़ी मशक्कतशव मिलने की सूचना पर मंगलवार को सामरी पुलिस करीब 2 किमी पैदल चलने के पश्चात देर शाम घटनास्थल पर पहुंची। रात हो जाने के कारण मंगलवार को मृतका के शव का पीएम नहीं हो सका। अब बुधवार की सुबह पुलिस के द्वारा शव का पीएम कराया जाएगा। वही पुलिस के द्वारा शंका व्यक्त की जा रही है कि मठ्ठा बेचकर गांव लौटते समय नाला पार करने के दौरान पुसवा के पानी में बह गई होगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *