कालीपूजा व दीपावली पर पटाखा नहीं खरीद देने पर माता-पिता से नाराज होकर नाबालिग बेटी ने गले में फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली. घटना पश्चिम बंगाल के रायगंज थानांतर्गत कर्णजोड़ा आउटपोस्ट के बामुहागांव में घटी.

फंदे से लटकते हालत में बच्ची को बरामद कर रायगंज मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृत नाबालिग का नाम नंदिनी महंत (13) है. वह रायगंज के बामुहा हाई स्कूल की छठी कक्षा की छात्रा है. पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार काली पूजा के अवसर पर लड़की ने पटाखा खरीदने के लिए अपने माता-पिता से पैसे मांगी थी.

नंदिनी की मां ने पैसा देने से इनकार कर दिया. इसके बाद शनिवार दोपहर को नंदिनी ने अपने शयनकक्ष में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. उसके पिता रंजीत महंत ने कहा वे दोनों पति-पत्नी खेत में धान काटने गए थे. घर खाली था. जब दोपहर को वापस आया तो शयनकक्ष का दरवाजा खुला था. लड़की फंदे से लटकी हुई थी. उन्होंने कहा पटाखा खरीदने के लिए बेटी ने पैसा मांगा था.

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *