चक्की के पट्टे में फंसकर एक 11 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। वह अपने पिता के साथ आया था कि तभी उसका कपड़ा फंस गया। रहमतनगर निवासी किसान जयकुमार के साथ आटा पिसाने गए उसके बेटे अभय (11) के लोवर का नारा चक्की मे लगे पट्टे मे फंस गया। पास में ही खड़े किसान ने बेटे का लोवर छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन चक्की के पट्टे मे फंसकर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक गोसाईंगंज दिनेश चन्द्र मिश्र के मुताबिक जयकुमार का छोटा बेटा अभय मुशीगंज स्थित एक निजी स्कूल मे कक्षा पांच का छात्र है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 7 बजे पिता के साथ अभय गांव के चौराहे पर स्थित ओमप्रकाश उर्फ दौलत की चक्की पर आटा पिसवाने गया था तभी उसके लोवर का नारा अचानक साफटिन के पट्टे में फंस गया। अपने लाल को बचाने के लिए जयकुमार ने उसका लोवर छुड़ाने का प्रयास किया तो वहीं दूसरी तरफ चक्की मलिक ओमप्रकाश चक्की बंद करने के लिए दौड़े। हालांकि जब तक वह चक्की को बंद करते तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चक्की के पट्टे में फंसे अभय की मौत हो चुकी थी। बेटे का शव देख जयकुमार जोर-जोर से चीखने लगा और बदहवास होकर जमीन पर गिर पड़ा। शोर सुनकर आसपास के लोग भी वहां आ गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  पिता की आंखों के सामने ही मौत की नींद सो गया लाल
बेटे को पट्टे मे फंसते ही जयकुमार ने उसे बचाने के लिए उसकी लोवर निकालने का प्रयास किया। ग्रामीण बताते हैं कि एक पैर से लोवर निकाल भी लिया था लेकिन दूसरे पैर से लोवर निकालने के पहले अभय पट्टे की चपेट मे आकर कई राउंड घूम गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, अभय की मौत की जानकारी मिलते ही उसकी मां कान्ती देवी रोते हुए नंगे पांव चक्की की ओर भागी। बड़ा भाई अक्षय और बहन सोनम भी मां के पीछे चक्की पर पहुंच गए। मासूम बेटे का शव देख कान्ती बेहोश हो गई।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *