रायपुर  प्रधानमंत्री मोदी ने जगदलपुर में 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमे नगरनार में एनएमडीसी स्टील लिमिटेड का स्टील प्लांट भी शामिल है। इस अवसर पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन भी उपस्थित थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जगदलपुर प्रवास पर विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। जिसमें ताड़ोकी-रायपुर ट्रेन सेवा का शुभारंभ, जगदलपुर-दंतेवाड़ा के बीच डबल रेल लाइन परियोजना का लोकार्पण, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जगदलपुर रेलवे स्टेशन एवं बोरिबंद-सुरजपुर रेल लाइन दोहरीकरण परियोजना की आधारशिला रखी गई।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *