कसडोल थाना के ग्राम साबर में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका माया यादव उम्र और मृतक घनश्याम वर्मा हैं। पुलिस के अनुसार, दोनो के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था । दोनो एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। एक ही पेड़ में फांसी के फंदे से झूलते देख ग्रामवासी स्तब्ध हो गए। पुलिस दोनों मामले की जांच कर रही है ।

Kasdol News: प्रेमी जोड़े ने एक ही पेड़ पर लगाई फांसी

कसडोल थाना प्रभारी आशीष सिंह राजपूत ने बताया कि दोनों के बीच काफी लंबे समय से प्रेम संबंध था। दोनों शादी भी करना चाहते थे। घरवालों को ये रिश्ता स्वीकार्य नहीं था। आखिरकार दोनों ने अपनी जान दे दी। मिली जानकारी के मुताबिक 20 साल के घनश्याम वर्मा का प्रेम प्रसंग 17 साल की किशोरी से था। दोनों हमेशा छुप-छुपाकर मिला भी करते थे। इन दोनो का मिलना घरवालों को पसंद नहीं था।

कसडोल थाना प्रभारी आशीष सिंह राजपूत ने बताया कि गुरुवार शाम को भी दोनों मिलने के लिए अपने घर से निकल गए थे। इसके बाद देर रात तक दोनों का कुछ पता नहीं चला। दोनों के परिजनों तलाशते रहे, फिर भी कोई जानकारी उन्हें नहीं मिली। शुक्रवार की सुबह जब गांव के लोग खेतों की तरफ गए तब दोनों की लाश एक बबूल के पड़ पर लटकी हुई दिखी। दोनों ने एक ही पेड़ पर अलग-अलग फंदा लगाकर जान दे दी थी। ये देखने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को इस बात की सूचना दी थी। खबर मिलते ही पुलिस और दोनों के परिजन मौके पर पहुंच गए।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *