गाजियाबाद जिले के टीलामोड थाना क्षेत्र बदमाशों ने गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल  है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों ने पुलिस से बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, टीलामोड थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव में  में प्रमोद कुमार उर्फ लाकु को छह गोली मारकर बदमाशों ने हत्या की। परिवार ने घटना स्थल पर अधिकारियों को घेरकर बदमाशों गिरफ्तार करने की मांग की। परिजनों ने हत्या के 15 घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया। देर रात में पुलिस जब पोस्टमार्टम के लिए शव भेज रही थी तो परिवार ने शव को अलग-अलग जगह रखकर बदमाशों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

सूचना पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश पी कुमार, डीसीपी शुभम पटेल, एसीपी सूर्यबली मौर्य, रजनीश उपाध्याय, लिंक रोड, साहिबाबाद और टीलामोड थाने के फोर्स के अलावा पीएसी की बटालियन व क्यूआरटी तैनात है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *