जिला पंचायत चुनाव 2025: श्रीमती बेजंत्री देवी सांडे ने पेश किया मजबूत दावा
जिला पंचायत चुनाव 2025 में बसूला पटेवा क्षेत्र क्रमांक 1 से श्रीमती वेजंत्री देवी सांडे कांग्रेस की ओर से प्रबल दावेदार के रूप में उभर रही हैं। उनकी उम्मीदवारी को क्षेत्र के लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है।
श्रीमती सांडे ने कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना है। चुनावी माहौल में उनकी सक्रियता और जनता से सीधा संवाद उन्हें एक मजबूत प्रत्याशी के रूप में प्रस्तुत कर रहा है।
