रतनपुर क्षेत्र के बेलतरा के पास तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने रांग साइड में आकर ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। इधर हादसे के बाद ट्रेलर का चालक वाहन छोड़कर मौके से भागने की कोशिश कर रहा था। आसपास के लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

उत्तरप्रदेश के प्रयागराज जिला अंतर्गत घुरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ततारगंज में रहने वाले नागेंद्र शुक्ला कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते हैं। उनकी कंपनी बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे में निर्माण कार्य कर रही है। शुक्रवार को चैतमा पाली रोड में मार्किंग का काम करवा रहे थे। काम के बाद रात करीब 10 बजे वे ट्रैक्टर में अपने साथियों अनिल यादव, भोलानाथ शुक्ला, रूपेश और अनुराग द्विवेदी के साथ के कंपनी के आफिस लौट रहे थे। ट्रैक्टर को नागेंद्र चला रहे थे। इंजन में नागेंद्र के साथ अनुराग द्विवेदी, अनिल यादव और भोलानाथ शुक्ला बैठे थे। रुपेश ट्राली में था। जाली मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रेलर रांग साइड से उनकी ओर आ रहा था। इसे देख नागेंद्र ने लाइट जलाकर ड्राइवर को इशारा किया। इसे अनदेखा कर ड्राइवर तेजी से वाहन चलाते हुए ट्रेलर के इंजन को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *