बिलासपुर में कोरबा के मेडिकल कारोबारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक अपनी बाइक से गुरुवार की रात कोरबा लौट रहा था। तभी रतनपुर बाइपास रोड में उसकी तेज रफ्तार बाइक गाय से टकरा गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोंटे आई। शुक्रवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार कोरबा के पुराना बस स्टैंड के पास रहने वाला राहुल अरोरा पिता प्रदीप अरोरा (32) मेडिकल एजेंसी चलाता था। गुरुवार को वह अपने व्यावसाय के सिलसिले में कोरबा से बाइक में सवार होकर बिलासपुर आया था। यहां काम निपटाने के बाद देर रात कोरबा लौट रहा था।

राहुल अभी रतनपुर बाइपास रोड पर पहुंचा था। तभी उसकी तेज रफ्तार बाइक सामने सड़क पर खड़ी गाय से टकरा गई, जिससे वह बाइक से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना की जानकारी मिलने पर हाईवे पेट्रोलिंग की टीम ने उसे इलाज के लिए रतनपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सिम्स रेफर कर दिया गया। शुक्रवार की सुबह सिम्स में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है। रतनपुर टीआई देवेश सिंह राठौर ने बताया कि इस हादसे में बाइक की ठोकर से गाय की भी मौत हो गई है। इस घटना की जानकारी मृतक युवक के परिजन को दी गई। पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजन को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि रतनपुर बाइपास रोड में सड़क पर मवेशियों के चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *